1
Присяга / शपथ — русинською та гінді мовами

Русинсько-гінді книга-білінгва

Гіппократ

Присяга

हिपोक्रेटिस

शपथ

Присягам перед Аполлоном дохтором и Асклепием, и Гигиейов, и Панакейов, и вшиткыма богами и богынями, же тоту присягу и повинность буду подля своей можности и совѣсти додержовати.

मैं अपोलो वैद्य, अस्क्लीपिअस, ईयईआ, पानाकीआ और सारे देवी-देवताओं की कसम खाता हूँ और उन्हें हाज़िर-नाज़िर मानकर कहता हूँ कि मैं अपनी योग्यता और परख-शक्ति के अनुसार इस शपथ को पूरा करूँगा।

Того, кто ня научив лѣкарскому умѣню, буду так честовати, як своих родичох, и буду го зо свого маетку подпоровати. Кедь буде в потребѣ, дам му зо свого, так як и его потомкам дам, и будуть они про мене, як мои братя. Кедь будуть хотѣти ся выучити тому умѣню, буду их выучовати задарь и без всякых варункох. Своим сынам и сынам свого учителя и вшиткым штудентам, котры ся завязали дохторсков присягов, подам цѣлу науку и вшиткы остатны рады. Авшак никому иншому.

जिस इंसान ने मुझे यह पेशा सिखाया है, मैं उसका उतना ही गहरा सम्मान करूँगा जितना अपने माता-पिता का करता हूँ। मैं जीवन-भर उसके साथ मिलकर काम करूँगा और उसे अगर कभी पैसों की ज़रूरत पड़ी, तो उसकी मदद करूँगा। उसके बेटों को अपना भाई समझूँगा और अगर वे चाहें, तो बगैर किसी फीस या शर्त के उन्हें सिखाऊँगा। मैं सिर्फ अपने बेटों, अपने गुरू के बेटों और उन सभी विद्यार्थियों को शिक्षा दूँगा जिन्होंने चिकित्सा के नियम के मुताबिक शपथ खायी और समझौते पर दस्तखत किए हैं। मैं उन्हें चिकित्सा के सिद्धान्त सिखाऊँगा, ज़बानी तौर पर हिदायतें दूँगा और जितनी बाकी बातें मैंने सीखी हैं, वे सब सिखाऊँगा।

Дохторскы закрокы буду чинити в интересѣ и на хосен хворого, подля своих способностей и суджѣня. Выварую ся вшиткого, што бы было на шкоду и неслушне.

रोगी की सेहत के लिये यदि मुझे खान-पान में परहेज़ करना पड़े, तो मैं अपनी योग्यता और परख-शक्ति के मुताबिक ऐसा अवश्य करूँगा; किसी भी नुकसान या अन्याय से उनकी रक्षा करूँगा।

Не подам никому смертоносный лѣк, хоть бы кто ня о то пожадав, и никому не буду радити на то способ. Жадной женѣ не подам способ на выгнаня плода. Свой живот утримлю в чистотѣ и богобойности, так и свое дохторске умѣня.

मैं किसी के माँगने पर भी उसे विषैली दवा नहीं दूँगा और ना ही ऐसी दवा लेने की सलाह दूँगा। उसी तरह मैं किसी भी स्त्री को गर्भ गिराने की दवा नहीं दूँगा। मैं पूरी शुद्धता और पवित्रता के साथ अपनी ज़िंदगी और अपनी कला की रक्षा करूँगा।

Не буду рѣзати ани тых, котрых мучать камѣнѣ, а тоту операцию лишу дохторам, што суть в том скушены.

मैं किसी की सर्जरी नहीं करूँगा, उसकी भी नहीं जिसके किसी अंग में पथरी हो गयी हो, बल्कि यह काम उनके लिए छोड़ दूँगा जिनका यह पेशा है।

До каждого дому, де прийду, прийду на хосен хворого, без жадного намѣреного безправного и злого чину. Особливо ся зречу милостного пожитку ци з женами, ци з мужами, ци зо слободныма, ци з рабами.

मैं जिस किसी रोगी के घर जाऊँगा, उसके लाभ के लिए ही काम करूँगा, किसी के साथ जानबूझकर अन्याय नहीं करूँगा, हर तरह के बुरे काम से, खासकर स्त्रियों और पुरुषों के साथ लैंगिक संबंध रखने से दूर रहूँगा, फिर चाहे वे गुलाम हों या नहीं।

Кедь при лѣчѣню и мимо того дознам и увиджу то, что бы мало остати в тайнѣ, тото замовчу и затримлю в тайности.

चिकित्सा के समय या दूसरे समय, अगर मैंने रोगी के व्यक्तिगत जीवन के बारे में कोई ऐसी बात देखी या सुनी जिसे दूसरों को बताना बिलकुल गलत होगा, तो मैं उस बात को अपने तक ही रखूँगा, ताकि रोगी की बदनामी न हो।

Кедь тоту присягу додержу и не нарушу, най во своем животѣ и во своем умѣню скромно поступлю допереду и зыскам собѣ честованя од вшиткых люди по вшиток час. А кедь тоты заказы переступлю и присягу нарушу, най ся ми стане правый опак.

अगर मैं इस शपथ को पूरा करूँ और कभी इसके विरुद्ध न जाऊँ, तो मेरी दुआ है कि मैं अपने जीवन और कला का आनंद उठाता रहूँ और लोगों में सदा के लिए मेरा नाम ऊँचा रहे; लेकिन अगर मैंने कभी यह शपथ तोड़ी और झूठा साबित हुआ, तो इस दुआ का बिलकुल उल्टा असर मुझ पर हो।

Реклама